Site icon Buziness Bytes Hindi

Vijay Mallya Case: भगोड़े विजय माल्या के खिलाफ कल सुप्रीम कोर्ट कर सकती है सजा का एलान

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट कल सोमवार को अवमानना के मामले में भगोड़ा व्यवसायी विजय माल्या के खिलाफ सजा का एलान कर सकती है। बता दें कि विजय माल्या किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण चूक के एक अवमानना मामले में दोषी पाया गया है। बता दे कि इस मामले में मार्च 2022 में शीर्ष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। उस समय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की पीठ ने 10 मार्च 2022 को माल्या के खिलाफ अवमानना मामले में सजा पर अपना आदेश सुरक्षित रखा था और कहा था कि उनके खिलाफ कार्यवाही इस समय अंतिम दौर में है।

Read also: दस लाख से अधिक रोहिंग्या प्रवासी बांग्लादेश पर बड़ा बोझ, हसीना ने लगाई मोदी से मदद की गुहार

शीर्ष अदालत ने अवमानना कानून और सजा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर वरिष्ठ अधिवक्ता और न्याय मित्र जयदीप गुप्ता की बहस को सुना था और माल्या के वकील अंकुर सहगल को सजा के पहलू पर अपनी लिखित दलीलें दाखिल करने का आखिरी मौका दिया था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब कल सुप्रीम कोर्ट की अदालत माल्या के खिलाफ कोर्ट की अवमानना के मामले में फैसला सुनाएगी।

Exit mobile version