SBI: अपने ग्राहकों को चॉकलेट भेजेगा SBI, बैंक की योजना जान हो जाएंगे हैरान

बिज़नेसSBI: अपने ग्राहकों को चॉकलेट भेजेगा SBI, बैंक की योजना जान हो...

Date:

SBI News: एसबीआई अब अपने ग्राहकों को चॉकलेट भेजेगा। एसबीआई जिन ग्राहकों को चाकलेट भेजेगा वो ग्राहक एसबीआई के कुछ चुनिंदा ग्राहक ही होंगे। ये वो ग्राहक होंगे जिन्होंने एसबीआई से लोन लिया है लेकिन वो किस्त चुकाने में आनाकानी कर रहे हैं। इसलिए एसबीआई ने अपने डिफॉल्टर्स के लिए यह योजना बनाई है। एसबीआई के एमडी अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेस का उपयोग करने वाली दो फिनटेक कंपनियों के साथ हम अपने खुदरा ग्राहकों को किस्त चुकाने की याद दिलाने का ये एक नया तरीका अपना रहे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने खुदरा कर्ज लेने वालों को समय पर लोन किस्त चुकाने की याद दिलाने के लिए ये अनोखा तरीका अपनाया है। किस्त ना चुकाने वाले जिन ग्राहकों की संभावना दिख रही है। उनको बैंक चॉकलेट का एक पैकेट भेज रहा है। बैंक ने कहा कि जो कर्जदार डिफॉल्ट करने की योजना बना रहा है। वह बैंक के बार-बार कॉल का जवाब नहीं देगा। इसलिए ये अच्छा तरीका है कि आप बिना बताए उनसे उनके घर पर मिलें।

खुदरा कर्ज के बढ़ते स्तर के साथ ब्याज दरों में बढ़ोतरी

बैंक ने कहा कि यह कदम बेहतर कलेक्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिस्टम में खुदरा कर्ज के बढ़ते स्तर के साथ ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बीच उठाया है। जून, 2023 की तिमाही में एसबीआई का खुदरा कर्ज 16.46 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 12.04 लाख करोड़ रुपए रहा है। बैंक का कुल कर्ज 13.9 प्रतिशत से बढ़कर 33.03 लाख करोड़ रुपए रहा है।

एआई का उपयोग कर दिलाएगा किस्त की याद


एसबीआई के एमडी अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेस का उपयोग करने वाली दो फिनटेक कंपनियों के साथ अपने खुदरा ग्राहकों को किस्त याद दिलाने का नया तरीका अपना रहे हैं। जिन ग्राहकों की किस्त चूकने की आशंका है, उनसे फिनटेक प्रतिनिधि मिलने जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related