Site icon Buziness Bytes Hindi

Bank News: SBI ग्राहक सावधान! बैंक ने जारी किया अलर्ट, करना होगा ये काम

sbir

Bank News: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने लॉकर पॉलिसी में बदलाव किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के जारी नए नियमों के मुताबिक बैंक ग्राहकों को नए लॉकर नियम प्रारूप पर हस्ताक्षर करने के लिए अपने निकटतम शाखा में जाने के लिए कह रहा है। अगर एसबीआई के ग्राहक हैं तो यह खबर जरूरी है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी लॉकर पॉलिसी में बदलाव किए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लॉकर के नए नियम जारी किए हैं। जिसके मुताबिक बैंक ने ग्राहकों को उनके नजदीकी शाखा में जाकर नए लॉकर कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षण करने के लिए कहा है।

SBI को अब 20 जून तक बैंक लॉकर से जुड़ा काम निपटाना होगा। एसबीआई ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि SBI के लॉकर ग्राहक, जहां उनका लॉकर है वहां जाकर नए लॉकर कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन कर दें। आरबीआई निर्देश के अनुसार बैंकों को 30 जून तक 50 प्रतिशत लॉकर धारक से नए कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन करवाने थे। वहीं 30 सितंबर तक 75 प्रतिशत और 31 दिसंबर तक 100 प्रतिशत लॉकर ग्राहकों से अनुबंध पर साइन करवाने हैं।

बैंक लॉकर चार्ज कितना?

एसबीआई ने अपने लॉकर साइज और स्थान के आधार पर लॉकर चार्ज निर्धारित किया है। बता दें एसबीआई ने छोटे और मध्यम आकार के लॉकर पर जीएसटी के साथ 500 रुपए का चार्ज लगाया है। जबकि बड़े लॉकर के लिए 1,000 रुपए रजिस्ट्रेशन चार्ज और जीएसटी देनी होगी।

ऐसे तय होता है लॉकर चार्ज

बता दें एसबीआई लॉकर किराया शहर और लॉकर के साइज के आधार पर तय होता है। अगर मेट्रो शहर हैं तो एसबीआई छोटे लॉकर के लिए 2,000 रुपए और जीएसटी चार्ज करेगा। छोटे शहर या ग्रामीण इलाकों के लिए एसबीआई छोटे लॉकर के लिए 1,500 रुपए और जीएसटी चार्ज लेगा। मेट्रो शहरों के लिए मीडियम साइज लॉकर के लिए 4,000 रुपये और जीएसटी चार्ज देना होगा। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के लिए मीडियम साइज लॉकर के लिए एसबीआई ग्राहकों से 3,000 रुपए और जीएसटी चार्ज करेगा। प्रमुख मेट्रो शहरों में बड़े साइज के लॉकर के लिए बैंक 8,000 रुपए और जीएसटी चार्ज करेगा।

Exit mobile version