Site icon Buziness Bytes Hindi

SBI ने दिल्ली मेट्रो के लिए जारी किया बहुउद्देशीय कार्ड


SBI ने दिल्ली मेट्रो के लिए जारी किया बहुउद्देशीय कार्ड

नई दिल्लीः एसबीआई कार्ड ने दिल्लीमेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के साथ मिलकर शुक्रवार को एक बहुउद्देशीय कार्ड पेश किया। यह संपर्क रहित तरीके से चलने वाला कार्ड है जो क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ मेट्रो स्मार्ट कार्ड की सुविधा भी देता है।

एसबीआई कार्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड’ को दिल्ली मेट्रो से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने कहा कि यह एक बहु-उद्देशीय कार्ड है जो क्रेडिट कार्ड और मेट्रो के स्मार्ट कार्ड की तरह उपयोग किया जा सकता है।

कार्ड को एनएफसी प्रौद्योगिकी पर विकसित किया गया है जिसके चलते यह बिना किसी सतह को छुए या सपंर्क में आए बगैर काम करने में सक्षम है। इस कार्ड का वार्षिक शुल्क 499 रुपये है और इसके साथ कंपनी ने कई विशेष ऑफर की भी पेशकश की है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा, ‘‘ डीएमआरसी की पहुंच काफी व्यापक है। इस साझेदारी के तहत हम दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।’’ इस सुविधा के तहत अगर कार्ड का बैलेंस 100 रुपये से कम होता है तो कार्ड स्वत: ही टॉपअप हो जाएगा, यह टॉपअप यूजर्स के लिंक बैंक अकाउंट से दो बार में 100-100 रुपये का टॉपअप होगा, इसके अतिरिक्त, इस कॉम्बो क्रेडिट कार्ड को रेगुलर क्रेडिट कार्ड लेनदेन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Exit mobile version