Home Loan : महंगाई के दौर में SBI दे रहा सस्ता होम लोन, जानिए कैसे उठा सकते है लाभ

बिज़नेसHome Loan : महंगाई के दौर में SBI दे रहा सस्ता...

Date:

ये तो सभी को पता है आज के समय में महगाई बिल्कुल आसमान छू रही है. ऐसे में आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट बढ़ा सकता है. ऐसे में माना ये जा रहा है कि सभी प्रकार के लोन महंगे हो सकते है. लेकिन आपके पास सस्ता होम लोन पाने का मौका है. एसबीआई से होम लोन पर रियायत मिलने के लिए अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं।

ग्राहक होम लोन पर वास्तविक कार्ड दर पर 0.55% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही प्रोसेसिंग फीस पर 50 से 100 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. यह छूट रेगुलर होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई और नॉन-सैलरी होम लोन पर दी जा रही है। होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस और रियायत की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 है। एसबीआई होम लोन वेबसाइट के मुताबिक, लोन राशि पर 50 फीसदी की छूट दी गई है। तो अगर आप होम लोन लेना चाहते है तो आपके आप अभी मौका है आप काफी अच्छी छूट पर लोन ले सकते है।

SBI होम लोन के सभी वेरिएंट और टॉप अप पर प्रोसेसिंग फीस पर 50% की छूट दे रहा है। इसके साथ ही जीएसटी से भी छूट मिलेगी. टेकओवर, रीसेल और रेडी-टू-मूव घरों के लिए होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। लेकिन इंस्टा होम टॉप अप, रिवर्स मॉर्टगेज और ईएमडी के लिए प्रोसेसिंग शुल्क में कोई छूट नहीं है। छूट के बिना वास्तविक प्रसंस्करण शुल्क ऋण राशि का 0.35% है। इसके साथ ही जीएसटी भी लागू है. इसमें आपको न्यूनतम 2,000 रुपये प्लस जीएसटी और अधिकतम 10,000 रुपये प्लस जीएसटी देनी होती है ।

ब्याज छूट

अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो होम लोन की ब्याज दरों में छूट मिल सकती है। 750 से 800 और उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों को होम लोन पर 0.45 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्हें 8.70% पर होम लोन मिल रहा है, जबकि बिना छूट के यह 9.15% है। इसी तरह, 700 से 749 क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों को 0.55 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

ऐसे लोगों के लिए, एसबीआई 8.80% पर होम लोन दे रहा है, जबकि यह बिना छूट के 9.35% है। जिन लोगों का CIBIL स्कोर 650 से 699 के बीच है उन्हें कोई छूट नहीं मिलेगी. इनके लिए ब्याज दर 9.45% है. इसी तरह, 550 से 649 स्कोर वाले होम लोन लेने वालों के लिए यह 9.65% है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...