Site icon Buziness Bytes Hindi

SBI News: बिना बैक जाए अब घर बैठे चेंक पेमेंट का रोके भुगतान, जाने पूरी प्रक्रिया

sbir

SBI News: अब एसबीआई में चेक पेमेंट को रोकने के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन घर बैठे ही कही से भी कभी भी अपने चेक का पेमेंट यानी भुगतान को रोक सकते हैं। देश के सरकारी बैंक एसबीआई के ग्राहक आसानी से अब अपने चेक को कहीं से भी कैसे भी कैसिंल कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन बैंकिंग और योनो ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेक रद्द करने के लिए कारण बताना होगा। ऑनलाइन या फिर योनो ऐप के जरिये ऐसे चेक पेमेंट को रोक सकते हैं।

अगर भारतीय स्टेट बैंक SBI के ग्राहक हैं। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सर्विस का फायदा उठाते हैं तो चेक पेमेंट को रोकने की सुविधा मिलेगी।। ये सुविधा ऑनलाइन होगी। इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी होगा। नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसके बाद इस प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि चेक को रद्द करना पड़ता है। ऐसे में चेक पेमेंट को रोकने की प्रक्रिया घर या कहीं से भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन चेक पेमेंट स्टाॅप प्रक्रिया

एसबीआई बैंक की वेबसाइट onlinesbi.com पर जा कर नेट बैंकिंग की के क्रेडेंशियल पर लॉग इन करें। इसके बाद ओटीपी और कैप्चा दर्ज करे। अब होम पेज पर  Request & Enquiries के ऑप्शन को क्लिक करे। इसके बाद मेन्यू पर Stop Payment के टैब को क्लिक करे। यहां चेक नंबर और एंड चेक नंबर जानकारी को दर्ज करना होगा। चेक का टाइप सिलेक्ट करने के बाद ड्रॉप.डाउन मेन्यू में चेक स्टॉप करने का कारण बताने होंगे। यहां बैंक के नियम और शर्तों को पढ़ कर सबमिट करै।

योनो ऐप से चेक पेमेंट रोकना

अगर एसबीआई योनो ऐप है तो चेक पेमेंट को रोक सकते हैं। सबसे पहले ऐप में लॉग.इन करना होगा। मेन मेन्यू में ैमतअपबम त्मुनमेज को सिलेक्ट करना होगा। चेक बॉक्स के ऑप्शन में स्टॉप चेकश् पर क्लिक करना है। अपनी जरूरत के हिसाब से सिंग्ल चेक या फिर मल्टीपल चेक में ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
इसके बाद अकाउंट नंबर ए चेक टाइप को सिलेक्ट करने के बाद ड्रॉप.डाउन मेन्यू में चेक स्टॉप कारण दर्ज करना होगा। अब नेक्स्ट पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर दर्ज करेंए जो बैंक में दर्ज हो। उस पर आए ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट करें।

Exit mobile version