Sawan Shanivar Shani: आज सावन के शनिवार इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

धर्मSawan Shanivar Shani: आज सावन के शनिवार इन राशि वालों को रहना...

Date:

मेष (Aries) 

आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अच्छे कार्यों से खानदान का गौरव बढ़ेगा और कार्य क्षेत्र में अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि और बढ़ेगी। सामाजिक व धार्मिक कार्य में दिल खोल कर सहयोग देंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन शान शौकत की खरीदारी की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जो बाद में कोई नई परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी व्यक्ति को धन उधार देना नुकसानदायक रहेगा।

वृष (Taurus)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। राजनीति की दिशा में जो लोग लंबे समय से भटक रहे हैं, उन्हें कोई नया पद मिलेगा। माता पिता से आशीर्वाद लेकर यदि  घर से बाहर जाएंगे,तो सभी काम आसानी से बन जाएंगे। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आमदनी के नए-नए मार्ग खुलेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय देव दर्शन व कार्यों में व्यतीत करेंगे। 

मिथुन (Gemini)

आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ परेशानी का कारण बनेगी। परिवार व किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जो लोग एक नौकरी में कार्यरत है और किसी दूसरी नौकरी की तलाश में हैं तो उन्हें कुछ समय और इंतजार करना होगा। रात्रि का समय परिजनों के साथ गाने बजाने व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है। जिनके कारण परेशान रहेंगे।

कर्क (Cancer) 

आज के दिन निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। यदि पदोन्नति रुकी हुई है, तो वह अवश्य होगी।  अपनी वाकपटुता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। रात्रि के समय तला भुना भोजन करने से बचना होगा। जो लोग नौकरी के साथ किसी पार्ट टाईम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो वह उसके लिए समय आसानी से निकाल पाएंगे। लेकिन जो लोग घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों की याद सताएगी। 

सिंह (Leo)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा व व्यापार में कुछ नए परिवर्तन कर सकते हैं। लेकिन परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी का ऑफर आएगा।  जिसके कारण परिवार में किसी पार्टी का आयोजन होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्य व विकास के कार्यों से लिप्त रहेंगे। जो सट्टेबाजी में निवेश करते हैं, उन्हें निवेश करना बेहतर रहेगा।

कन्या (Virgo)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दूसरों की भलाई और सेवा मन लगाकर करेंगे। इसका बाद में सुख मिलेगा। लेकिन पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई शारीरिक कष्ट था तो वह बढ़ सकता हैं। शान और शौकत के लिए आज कुछ धन व्यय करेंगे। नौकरी में आज अधिकारों में वृद्धि होगी। जिन्हें देखकर साथी ईष्या करेंगे। लेकिन किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना है। नहीं तो वाद विवाद हो सकता है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले सावन के  शनिवार को वाद विवाद से दूर रहें। दूसरों पर भरोसा करने से पहले जांच परख लें। नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। जो लोग रिसर्च के कामों से जुड़े हैं उनको जिम्मेदारी से अपने टास्क को पूरा करना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज शनिवार का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। काम की अधिकता मानसिक तनाव बन सकता है। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है। धन लाभ को लेकर आज निराशा हाथ लग सकती है। लेकिन धैर्य बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

शनि का प्रभाव व्यक्ति को आलसी बनाता है। शनि की दृष्टि इस राशि पर है। शनि की साढ़े साती राशि पर चल रही है। इसलिए जो भी महत्वपूर्ण कार्य हैं उन्हें समय पर पूरा करें। जिससे धन लाभ प्राप्त कर सके। समय प्रबंधन पर ध्यान दें और कर्ज लेने से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन खास है। शनि देव  राशि में ही विराजमान हैं। इस समय वक्री अवस्था में है। शनि आज कुछ मामलों में लाभ दिला सकते हैं। लेकिन परिश्रम से न घबराएं। परिश्रम में आज के दिन की सफलता छिपी है।

कुंभ राशि (Aquarius)

सावन का शनिवार आज धन संबंधी कामों में परेशानी और बाधा दे सकता है। आज योजना बनाकर कार्य करें। सहयोगियों का साथ मिलेगा। लेकिन इसके लिए स्वयं को बदलना होगा। अपने भीतर विनम्रता पैदा करनी होगी। स्वभाव का  सफलता में विशेष स्थान है।

मीन राशि (Pisces)

 30 जुलाई का दिन खास है। आज अचानक धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बना हुआ है। लेकिन सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान पर ध्यान न देने के कारण कुछ दिक्कतों का सामना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सलाह बड़ी परेशानी से बाहर निकालने में मददगार साबित होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...