Site icon Buziness Bytes Hindi

जी-20 सम्मेलन से पहले सऊदी ने भारत के गलत नक्शे वाला बैंक नोट वापस लिया


जी-20 सम्मेलन से पहले सऊदी ने भारत के गलत नक्शे वाला बैंक नोट वापस लिया

नयी दिल्ली: सऊदी अरब ने होने वाले जी-20 सम्मेलन से ठीक पहले नोट पर छपे भारत के गलत मैप को अब वापस ले लिया है और उसकी छपाई को अब आगे के लिए बंद भी कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया गया था
गौरतलब है कि भारतीय राजदूत औसाफ सईद ने बीते 28 अक्टूबर को सऊदी अरब के सामने रियाद में यह मुद्दा उठाया था। 20 रियाल के नोट में बनाए गए वैश्विक मैप में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया गया था।

भारत ने जताया था एतराज़
दरअसल, सऊदी अरब ने अपने 20 रियाल बैंक नोट पर भारत का गलत मैप छापा गया था, जिसमें अविभाजित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाया गया था। ख़ास बात यह थी कि इस नोट में 20 रियाल के नोट में बनाए गए वैश्विक मैप में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया गया था। जिस पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इस कड़ी आपत्ति पर अब सऊदी अरब ने इस नोट को वापस ले लिया गया है।

Exit mobile version