Site icon Buziness Bytes Hindi

सात्विक-चिराग़ ने जीता स्विस ओपन सुपर 300 खिताब

chiragh

स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीन की रेन शियांग यू और तान कियांग को हराकर पुरूष युगल खिताब जीत लिया है. पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जोड़ी ने 54 मिनट में 21-19, 24-22 से खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया. दूसरे गेम में एक समय भारतीय जोड़ी चीन से पीछे चल रही थी, लेकिन फिर दमदार वापसी करते हुए दूसरा गेम भी अपने नाम किया. इस इस भारतीय जोड़ी का साल का ये पहला पहला खिताब है.

भारतीय जोड़ी का पांचवां वर्ल्ड टूर खिताब

सात्विक और चिराग की जोड़ी पिछले सप्ताह ऑल-इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर से ही बाहर हो गई थी. भारतीय जोड़ी का यह पांचवा वर्ल्ड टूर खिताब है. इससे पहले इस जोड़ी ने थाईलैंड ओपन और हैदराबाद ओपन का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा सात्विक और चिराग की जोड़ी ने 2022 कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. इससे पहले भारतीय जोड़ी ने मलेशिया की ऑग यू सिन और तियो ई यी की जोड़ी को सेमीफाइनल में हराया था.

स्विस ओपन में भारत की पहली खिताबी जीत

भारतीय जोड़ी ने फाइनल में सधी हुई शुरुआत करते हुए 18-13 की बढ़त बनाई. चीनी जोड़ी ने इसके बाद दूसरे गेम में अपनी लय को बरकरार रखा और ब्रेक तक स्कोर 9-11 पहुंचा दिया. सात्विक और चिराग़ की जोड़ी दूसरे गेम में एक वक्त 20-19 से आगे थी, उसे जीत के लिए सिर्फ एक अंक की दरकार थी, लेकिन चीनी जोड़ी मुकाबला छोड़ने को तैयार नहीं थी और 22-21 से बढ़त बना ली. हालांकि जीत भारतीय जोड़ी के खाते में ही आयी. स्विस ओपन में भारतीय जोड़ी की ये पहली खिताबी जीत है.

Exit mobile version