लाइफस्टाइल डेस्क। Sarva Pindi Recipe – दक्षिण-भारतीय राज्य अपनी खूबसूरती के साथ – साथ लजीज व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां की डिश काफी लोकप्रिय होती है। इसलिए आज हम आपको तेलंगाना की लजीज डिश सर्व पिंडी की रेसिपी बताएंगे। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते है।
सर्व पिंडी सामग्री
1 कप चावल का आटा, 1 चम्मच तिल, 2 चम्मच मूंगफली, 2 चम्मच चना दाल, स्वादानुसार नमक, बारीक कटा हुआ 1 प्याज, कटी हुई 1 हरी मिर्च, 1 चम्मच करी पत्ता, 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर और तेल।
सर्व पिंडी रेसिपी ( Sarva Pindi Recipe)
पहले मूंगफली/चना दाल को 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दे। फिर मूंगफली/चना दाल को छान लें और कोटरे में रख लें। इसके बाद, मिर्च पाउडर तिल, हरी मिर्च, प्याज, नमक सारी सामग्री मिला ले।
अब चावल के आटे को अच्छे से गूंथ लें, फिर पैन में तेल गर्म करें। आटे की लोई बना लें और गोल बेलकर पैन में डाल दे और उसमे छेद कर लें। बस अब छेद में तेल डालकर ढक्कन से ढक दें और इसे 10 मिनट पका ले। 10 मिनट बाद तैयार हो जाएगा सर्व पिंडी।

