Site icon Buziness Bytes Hindi

Winter Headache: ठंडी हवा से हुए सिर के दर्द के लिए बेस्ट है ये घरेलू तरीक़े!

sardiyo me sir dard ka ilaj

लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Headache – सर्दियों में तेज और ठंडी हवा से कई लोगो को सिरदर्द की समस्या रहती है, कोई दवा काम नहीं करती। ऐसे में कुछ घरेलू तरीक़े बेहद असरदार होते है, आप भी इसे अपनाकर देखे।

हल्दी वाला दूध

रोजाना हल्दी वाला दूध पीए, ये सर्दी, खांसी और जुकाम के अलावा ठंडी हवा की वजह से होने वाले सिरदर्द की समस्या को भी दूर करेगा। साथ ही आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।

हर्बल टी

हर्बल टी बहुत जल्द आराम देती है, मोटापा और मधुमेह के लिए ये बेस्ट मानी जाती है। आप इसका भी सेवन कर ठंडी हवा से होने वाले सिरदर्द की समस्या को दूर कर सकते है। आप तुलसी पत्ते, अदरक, काली मिर्च, शहद, दालचीनी आदि चीजों का इस्तेमाल कर हर्बल टी बना सकते है।

काढ़ा

काढ़ा वायरल इन्फेक्शन का खतरा कम करता है, ये ठंड हवा की वजह से होने वाले सिरदर्द में भी आराम दिलाता है। आप रोजाना काढ़ा का सेवन करें और इसमें काली मिर्च, गुड़, इलायची, अश्वगंधा आदि चीजों का इस्तेमाल करे।

धूप

धूप हमारे लिए बहुत जरुरी है, इससे शरीर में विटामिन-डी की पूर्ति होती है। इसलिए सर्दियों में धूप जरूर सेंकें, ठंड से निजात तो मिलेगा ही लेकिन साथ ही सिरदर्द में भी राहत मिलेगी।

(All Image Credit – Pixabay)

Exit mobile version