Site icon Buziness Bytes Hindi

सारा-कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो


सारा-कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने पहली बार एक साथ इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल में काम किया था। ये फिल्म को पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन फैंस को दोनों की एक्टिंग और जोड़ी काफी पसंद आई थी। अब खबरें जोरों पर हैं कि कार्तिक और सारा ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। जबकि रूमर्स तो ये हैं कि दोनों ने एक दूसरे के साथ की सभी फोटोज को भी डिलिट कर दिया है।

इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। हालांकि दोनों के साथ की फोटो अभी भी इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। लेकिन अब समझ ये नहीं आ रहा है कि इस तरह की अफवाह कहां से उड़ी है।

कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि कार्तिक और सारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने जब इम्तियाज अली की इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू नहीं की थी, तभी से दोनों के डेटिंग की खबरें सुर्खियों में आ गई थीं। लेकिन अब कहा जा रहा गै कि दोनों एक दूसरे के अलग हो गए हैं।

कॉफी विद करण में पहले बार सारा ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। हालांकि तब तक दोनों एक दूसरे से मिले नहीं। वहीं, जब कार्तिक से इस बारे में पूछा गया था तो वह चुप हो गए थे। ऐसे में इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आईं थीं।

Exit mobile version