Site icon Buziness Bytes Hindi

सारा अली की बिकनी में बुक रीडिंग


सारा अली की बिकनी में बुक रीडिंग

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान अकसर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में सारा अली खान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में सारा अली खान बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में एंजॉय करती नजर आ रही हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सारा अली खान ने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुई है.

सारा अली खान इन फोटो में काला चश्मा लगाकर किताब पढ़ती हुई भी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “गुलाब इन गुलाबी ऑन गुलाबो.” सारा अली खान की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और एक्टर धनुष मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इसके अलावा एक्ट्रेस कुली नंबर वन में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में सारा के साथ एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

Exit mobile version