Site icon Buziness Bytes Hindi

बी-ग्रेड एक्ट्रेस कहे जाने पर भड़क गयीं सपना सप्पू


बी-ग्रेड एक्ट्रेस कहे जाने पर भड़क गयीं सपना सप्पू

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को अपनी कातिलाना अदाओं पर नचाने वाली अदाकारा सपना सप्पू को लेकर बीते दिनों ही ऐसी खबरें सामने आई हैं कि वो सलमान खान के विवादित शो ‘बिग बॉस 14’ में एंट्री मार सकती हैं। ‘बिग बॉस 14’ के मेकर्स सपना सप्पू को वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के तौर पर शो में लाना चाहते हैं ताकि ‘बिग बॉस 14’ की व्यूअरशिप में इजाफा हो सके।

सपना सप्पू ने 80 और 90 के दशक में कई बोल्ड फिल्में की थीं, और आज भी वो ऐसी फिल्मों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं। इस कारण बहुत सारे लोग उन्हें बी-ग्रेड एक्ट्रेस बुलाते हैं। हालांकि सपना सप्पू को इस शब्द से नफरत है और उन्होंने सालों पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर उनकी फिल्में बी-ग्रेड हैं तो फिर महेश भट्ट की फिल्में क्या हैं ? उन फिल्मों में भी बेड सीन्स और किसिंग सीन्स होते हैं, अगर उन फिल्मों से भट्ट बैनर का नाम हटा दिया जाए तो क्या वो ए-ग्रेड रह पाएंगी।

सपना सप्पू ने सालों पहले इस बारे में कहा था, ‘लोग मुझसे कहते हैं कि मैं बी-ग्रेड और सी-ग्रेड एक्ट्रेस हूं। महेश भट्ट जो बनाते हैं वो क्या है ? मेरी फिल्मों में बिकिनी, किसिंग सीन, बेड सीन और ग्लैमर का तड़का लगाया जाता है लेकिन ये सब तो उनकी फिल्मों में भी होता है।’

Exit mobile version