Site icon Buziness Bytes Hindi

Sankashti Chaturthi 2022 Upay: आज संकष्ट चतुर्थी में करें ये काम विघ्नों और मुसीबतें होगी चुटकियों में दूर

Sankashti Chaturthi 2022 Upay:

आज 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को संकष्ट चतुर्थी है शिव पुराण में बताया गया है कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन गणपति का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें। जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं। जो मिटती नहीं हैं। कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या। ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग करें तो आवश्य लाभ मिलेगा।

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सुबह छह मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों। ॐ सुमुखाय नम:,ॐ दुर्मुखाय नम:,ॐ मोदाय नम:,ॐ प्रमोदाय नम:ॐ अविघ्नाय नम: और ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:। इन मंत्रों को आज चतुर्थी के दिन किसी भी समय बोलकर अपने काम की शुरूआत करें। इससे गणपति प्रसन्न होंगे और सभी परेशानियों को दूर करेंगे।

Exit mobile version