साल 2021 की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में एक नाम शामिल है स्टार यश की केजीएफ 2 का। इस फिल्म के पहले भाग ने सिनेमाघर में तूफान मचाया। फिल्म के एक्शन सीन और एक्टर यश की एक्टिंग ने फिल्म को करोड़ों की कमाई दी। केजीएफ 2 को लेकर मेकर्स ने इससे भी बड़ा प्लान किया।
जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यश के साथ फाइट करते हुए दिखाई देंगे विलेन संजय दत्त। फिल्म में वह अधीरा की खतरनाक भूमिका निभा रहे हैं। साल 2020 में फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई। कोरोना के कारण फिल्म के कई सीन बकाया रह गए। शूटिंग का शेड्यूल लॅाकडाउन के बाद तय हुआ तो संजय दत्त के कैंसर की बीमारी की खबर सामने आई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैंसर की बीमारी से लड़ने के बाद जब संजय दत्त केजीएफ के सेट पर पहुंचे तो मेकर्स ने उनकी तबीयत को देखते हुए स्टंट सीन में बदलाव करने का फैसला किया। जिस पर संजय दत्त ने अपनी नाराजगी जाहिर की।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय दत्त ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
संजय दत्त ने फैसला किया कि वह अपने फैंस के साथ गलत नहीं कर सकते हैं। इस वजह से स्टंट और फाइटिंग सीन उन्होंने खुद करने का फैसला लिया। संजय दत्त ने मेकर्स से कहा कि स्टंंट सीन आसान करने का सुझाव देकर मेरा अपमान न करे कि मै एक्शन सीन्स को करने में सक्षम नहीं हूं। मैं उन्हें ठीक उसी तरह से करूंगा जैसे वे लिखे गए थे।
कोई समझौता या फिर किसी भी तरह की चीटिंग नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं क्लाइमैक्स के खतरनाक एक्शन सीन्स भी संजय दत्त ने सभी खुद से किए और बॅाडी डबल का इस्तेमाल करवे से साफ तौर पर इंकार कर दिया।

