Site icon Buziness Bytes Hindi

डोपिंग का दाग हटने के बाद संजीता चानू को अर्जुन अवॉर्ड


डोपिंग का दाग हटने के बाद संजीता चानू को अर्जुन अवॉर्ड

नई दिल्ली। डोप के दाग से मुक्त कॉमनवेल्थ गेम्स की दो बार की गोल्ड मेडलिस्ट वेटलिफ्टर संजीता चानू को आखिरकार अर्जुन पुरस्कार मिलेगा जो 2018 से रुका हुआ है. खेल मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि चानू को 2018 के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार अर्जुन पुरस्कार मिलेगा.

अनदेखी से निराश थीं चानू
हाई कोर्ट ने चयन समिति को चानू के नाम पर विचार करने को कहा था और अपने फैसले को सीलबंद लिफाफे में रखने को कहा था जिसे चानू के डोपिंग के आरोपों से मुक्त होने की स्थिति में ही खोला जाना था. अर्जुन पुरस्कार के लिए 2017 में अनदेखी के बाद चानू ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके इस पुरस्कार की सूची से उनके नाम की अनदेखी के फैसले को चुनौती दी थी.

हाल में हुईं आरोपों से मुक्त
मामला हाई कोर्ट में लंबित रहने के दौरान मई 2018 में वह प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाई गई थी. लेकिन हाई कोर्ट ने उसी साल अगस्त में अपने आदेश में समिति को पुरस्कार के लिए उनके नाम पर विचार करने का निर्देश दिया था और अपने फैसले को सीलबंद लिफाफे में रखने को कहा था जब तक कि डोप आरोपों के खिलाफ उनकी अपील पर फैसला लंबित रहे. अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने पिछले महीने चानू के खिलाफ डोपिंग के आरोप हटा दिए थे. भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने भी पुष्टि की है कि चानू को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा.

Exit mobile version