Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Political News: वोट के लालच में कहाँ तक गिरेंगे अखिलेश: संजीव बालियान

मेरठ। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग मिलने के दावे के बाद मामला जहाँ अदालतों में गरम है वहीँ राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाज़ियों का दौर भी जारी है। मेरठ में आज केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने इस मुद्दे पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामला अभी कोर्ट में है इसलिए पहले वहां से फैसला होने दीजिये फिर आगे की बात करते हैं अभी इसपर वाद विवाद ठीक नहीं। 

Also read: पार्टी लाइन से हटे सपा सांसद बर्क़, कहा- ज्ञानवापी मस्जिद में कोई शिवलिंग नहीं

केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश यादव के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर रखकर लाल कपड़ा बाँध दो तो मंदिर बन जाता है। संजीव बालियान से पूछा गया कि इससे आस्था पर चोट पहुंची, केंद्रीय मंत्री ने जवाब में कहा कि सभी हिन्दुओं के मन को ठेस पहुंची होगी, देखना यह है कि वोट के लिए अखिलेश यादव कहाँ तक गिर सकते हैं. वहीँ राहुल गाँधी के लन्दन में दिए गए केरोसिन वाले बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल देश में रहते ही कहाँ हैं, वह या तो विदेश में रहते हैं या फिर लुटियन ज़ोन में तो फिर उनको केरोसिन की महक कहाँ से लग गयी।  

Also Read : CM Yogi Meerut Visit : मेरठ के आसमान पर पांच घंटे प्रतिबंधित रहेगा ड्रोन उड़ाना, ये है सीएम की सुरक्षा व्यवस्था

दरअसल केंद्रीय मंत्री मेरठ में दुग्ध उत्पादकों की एक कोआपरेटिव संस्था के उद्घाटन के सिलसिले में वहां मुख्य अतिथि के रूप में आये हुए थे। बालियान ने इस मौके पर मीडिया कर्मियों से कहा कि उनका सपना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अमूल जैसी बड़ी कोआपरेटिव संस्था की शुरुआत हो और इसके मालिक दुग्ध उत्पादक किसान हों।  बालियान ने कहा कि प्रदेश में पराग डेरी की मौत हो चुकी है, अब एक नयी कोआपरेटिव संस्था ने जन्म लिया है जिसका नाम हरित प्रदेश है और जो मेरे दिल के बहुत करीब है, अभी तो यह सात ज़िलों से शुरुआत हुई है, हमारी कोशिश होगी कि जल्द ही यह पूरे प्रदेश में फैले।

Exit mobile version