Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : प्रयागराज कांड पर बोले संजय सिंह- ख़त्म हो रही सरकार से न्याय की उम्मीद

लखनऊ: AAP सांसद ने प्रयागराज में एक परिवार के 05 लोगों की हत्या के मामले पर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में एक सप्ताह में 02 परिवारों की हत्या हो गई। पूरा परिवार ही साफ हो गया और सीएम योगी आदित्यनाथ आज भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता दहशत में है। आए दिन बढ़ रहे अपराधों के साथ हत्याओं की घटना से जनता डरी हुई है।

Also Read : Lakhimpur Kheri violence : किसानों के उपर गाड़ी चढ़ाने के आरोपी आशीष मिश्र ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किया सरेंडर

संजय सिंह ने कहा कि प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के 05 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। यूपी के प्रयागराज में एक सप्ताह में दूसरी घटना हुई है जिसमें पूरा परिवार मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के इन सनसनीखेज मामलों से यूपी की जनता कांप रही है ।

Also Read : Builder अब नहीं कर पाएंगे ग्राहकों से फर्जीवाड़ा, CM योगी ने गठित की Artificial Intelligence

उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार से तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करके सजा दिए जाने और प्रदेश में अपराध और हत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने की कार्रवाई के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि जनता अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश चाहती है। जहां वो सुख चैन से खुद भी रह सके और उनके बच्चे भी सुरक्षित रहें। व्यापार और नौकरी भी अच्छे माहौल में चलती रहे। इस तरह की आपराधिक घटनाएं और हत्याएं जनता को डरने और सहमने पर मजबूत करती है। उन्होंने योगी सरकार से प्रदेश में शुरू हुई हत्याओं के सिलसिले को रोकने के लिए कड़ी कारवाई करने के लिए कहा है।

Exit mobile version