Site icon Buziness Bytes Hindi

Mohan Bhagwat से संजय राउत का सवाल, कब तक करते रहेंगे हिन्दू मुसलमान

sanjai raut

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमानों ने चूँकि एक समय देश में राज किया और फिर राज करेंगे वाली भावना को छोड़ना होगा पर शिवसेना के पूर्व प्रवक्ता संजय राउत ने निशाना साधते हुए कहा कि हर समय सिर्फ हिन्दू मुसलमान की बातें करने, लोगों के मन में डर पैदा करने की बातों से देश में एकबार विभाजन की स्थिति पैदा हो जाएगी। राउत ने कहा कि इस तरह की राजनीति बहुत दिनों तक नहीं चलेगी.

फिर बन जायेंगे विभाजन जैसे हालात

शिवसेना सांसद ने कहा कि इस समय देश में 20 करोड़ से ज्यादा मुसलमानों की आबादी है। अगर चुनावी राजनीति के लिए आप बार-बार हिंदू मुसलमान करते रहेंगे तो देश के फिर टूटने का खतरा पैदा हो जाएगा, एकबार फिर विभाजन जैसे हालात बन जायेंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने आगे कहा कि मोहन भागवत जी ने ये बात सामने रखी है तो भाजपा को इस पर गौर करना चाहिए, आप ज्यादा दिन तक डर पैदा करके राजनीति नहीं कर सकते।

क्या कहा था संघ प्रमुख ने

बता दें कि आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य में छपे एक साक्षात्कार में मोहन भागवत ने कहा कि देश में इस्लाम को कोई खतरा नहीं है लेकिन मुसलमानों को हम बड़े हैं, हम एक समय राजा थे,फिर से राजा बनेंगे, इस तरह का भाव छोड़ना पड़ेगा। भागवत ने यह भी कहा कि अगर कोई हिन्दू भी ऐसा सोचता है तो उसे भी यह भाव छोड़ना पड़ेगा। संघ प्रमुख ने कहा कि हिंदुत्व हमारी पहचान है, राष्ट्रीयता और सबको अपना मानने एवं साथ लेकर चलने की एक प्रवृति है तभी यहां सभी धर्म फले-फूले हैं।

Exit mobile version