Site icon Buziness Bytes Hindi

सानिया मिर्जा बनीं दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल की खेल राजदूत

sania mirza

पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल ने खेल राजदूत नियुक्त किया है। सानिया मिर्जा ने फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि दुबई के लिए खेल राजदूत बनना सम्मान की बात है।

सानिया मिर्जा ने लिखा कि मैं यह अविश्वसनीय अवसर प्रदान करने के लिए दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल की आभारी हूं। इस कार्यक्रम में सानिया मिर्जा, यूएफसी चैंपियन खबीब नूरमगोमेदोव और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह के अलावा खेल जगत की कई अन्य उल्लेखनीय हस्तियों ने भी भाग लिया। गौरतलब है कि दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल की स्थापना 2005 में हुई थी, जो संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में खेल क्षेत्र के विकास के लिए जिम्मेदार सरकारी निकाय है।

स्पोर्ट्स काउंसिल दुबई में 7 स्थानीय खेल क्लबों के कामकाज की देखरेख करती है और समाज में, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के बीच खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में भी सक्रिय है। सानिया मिर्जा के फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं.

Exit mobile version