Site icon Buziness Bytes Hindi

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की मां गंगा की पूजा


संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की मां गंगा की पूजा

जन कल्याण की प्रार्थना कर गंगा में लगाई डुबकी
बाबा रामदेव से मिले संघ प्रमुख, की चर्चा

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हरिद्वार में दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पतित पावनी मां गंगा में डूबकी लगाकर जन कल्याण की प्रार्थना की। संघ प्रमुख ने देश से कोरोना संक्रमण समाप्त होने और देशवासियों के स्वस्थ रहने की कामना भी की गयी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अपने दो दिवसीय हरिद्वार दौरे के अन्र्तगत अनेक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। पर्यावरण, स्वास्थ्य और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के साथ मोहन भागवत हरिद्वार के साधु-संतों से भी भेंट कर रहे हैं। संघ प्रमुख ने आज हर की पैड़ी पहुंच कर मां गंगा के पवित्र जल में स्नान किया। हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा गंगा सभा की ओर से कराई गयी। संघ प्रमुख ने गंगा सभा के अधिकारिक रजिस्टर में महाकुंभ स्नान को लेकर अपने अनुभव भी साझा किये।

योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संघ प्रमुख मोहन भागवत से भेंट कर अनेक मुद्दों पर चर्चा की। बताया गया कि संघ प्रमुख के सामने बाबा रामदेव व अन्य संतों ने ने उत्तराखंड सरकार के द्वारा की गई महाकुंभ की तैयारियों पर संतुष्टि जताई। सभी ने कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच कुंभ मेला का आयोजन कराना बड़ी चुनौती करार दिया।

Exit mobile version