Site icon Buziness Bytes Hindi

संगकारा की चाहत, गांगुली बनें आईसीसी चेयरमैन


संगकारा की चाहत, गांगुली बनें आईसीसी चेयरमैन

नई दिल्ली। श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगाकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के चेयरमैन पद के लिए सौरव गांगुली का समर्थन किया है. श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष का कुशाग्र क्रिकेट दिमाग और प्रशासक के रूप में अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए उपयुक्त दावेदार बनाता है. पूर्व भारतीय कप्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोचते हैं जो महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पक्षपात रहित होके लिए जरूरी है.

बदलाव ला सकते हैैं गांगुली
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष संगाकारा ने कहा कि मुझे लगता है कि गांगुली बदलाव ला सकते हैं. बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर ने अपना कार्यकाल पूरा होने के कुछ दिन पहले ही इस महीने की शुरुआत में आइसीसी चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया. चुनाव होने तक हांगकांग के इमरान ख्वाजा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है.

ग्रीम स्मिथ का भी समर्थन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने भी इस पद के लिए गांगुली का समर्थन किया है. गांगुली ने हाल में कहा था कि आईसीसी पद को लेकर उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है.

Exit mobile version