Site icon Buziness Bytes Hindi

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से कांपा सैंडविच, रिक्टर पैमाने पर 7.0 रही तीव्रता

जॉर्जिया। दक्षिण जॉर्जिया के पास स्थित दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यहां सुबह करीब 8ः33 बजे 7.0 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे बताई जा रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की जानकारी दी है। फिलहाल जान माल के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं प्राप्त हो सकी है। मौसम विभाग की ओर से अभी सुनामी की भी कोई चेतावनी नहीं दी गई है। भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकराना माना जाता है। धरती के भीतर सात प्लेट होती हैं जो लगातार तेजी के साथ घूमती रहती हैं। ये प्लेटें जब किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बनता है। इससे सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से उस स्थान पर दबाव बनता है और प्लेट्स टूट जाती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। जिसकी वजह से धरती हिलती है और इसी को ही भूकंप कहा जाता है। 

रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा है। यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते। रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के आठ हजार भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज होते हैं। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा है। ऐसे एक हजार भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले ही होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार आते हैं। इन भूकंपों को महसूस किया जाता है लेकिन इनसे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। लाइट कैटेगरी के भूकंप 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले होते हैं जो पूरी दुनिया में एक साल में 6,200 बार रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं। इन भूकंपों के झटकों को महसूस किया जाता है और इनसे घर के सामान हिलते दिखाई देते हैं। हालांकि इनसे न के बराबर नुकसान होता है।

Exit mobile version