टेक डेस्क। Samsung ने Android 13 का अपडेट One UI 5.0 के नाम से जारी करने की घोषणा कर दी है, इस नए अपडेट में यूजर्स को Voice Focus Feature भी मिलेगा। नए अपडेट Galaxy A33 5G, Galaxy A53 5G और Galaxy A73 5G स्मार्टफोन में देना शुरू कर दिया है।
Samsung Android 13 Update
इस नए अपडेट में यूजर्स को वॉयस फोकस फीचर दिया है, साथ ही इसमें नॉइज़ फ्री कॉलिंग का अनुभव मिल सकेगा। कॉल के दौरान स्पष्ट आवाज़ सुनने के लिए यूजर्स को voice enhancement का फीचर मिलेगा। साथ ही वॉयस फोकस मोड का फीचर वॉट्सऐप, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, गूगल मीट और जूम पर भी वीडियो कॉल के दौरान मिलेगा।
नए अपडेट से यूजर्स को ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) इमोजी का फीचर भी मिल सकता है, इससे गैलरी में स्टिकर बनाने, एआर इमोजी के साथ कस्टम कॉल बैकग्राउंड को क्रियेट किया जा सकता है। इसके अलावा, यूजर्स को पैटर्न, डिजाइन और रंगों की एक पूरी रेंज के साथ बैकग्राउंड इमेज सेट करने की अनुमति मिल सकेगी और साथ ही गैलरी फ़ोटो और डायनेमिक लॉक स्क्रीन सभी को एक ही स्थान पर आप चुन सकेंगे।
इस नए अपडेट की खासियत है की इसमें नया ‘सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी डैशबोर्ड’ है जो यूजर्स को कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन सेटिंग्स की जानकारी लेने वाली ऐप्स के बारे में भी जानकारी देगा ।

