Samsung ने लॉन्च किया नया प्रोग्राम, पुराने Galaxy स्मार्टफोन को बदल सकेंगे नई डिवाइस में, जाने पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीSamsung ने लॉन्च किया नया प्रोग्राम, पुराने Galaxy स्मार्टफोन को बदल सकेंगे...

Date:


Samsung ने लॉन्च किया नया प्रोग्राम, पुराने Galaxy स्मार्टफोन को बदल सकेंगे नई डिवाइस में, जाने पूरी डिटेल्स

 Samsung ने एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसे Galaxy Upcycling at Home प्रोग्राम के नाम से जाना जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत घर पर ही पुराने Galaxy स्मार्टफोन को दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। 

साउथ कोरियाई कंपनी ने CES 2021 वर्चुअल इवेंट में सोमवार में अपने नए प्रोग्राम को लॉन्च किया है। नए प्रोग्राम के तहत पुराने गैलेक्सी स्मार्टफोन में साफ्टवेयर अपडेट भी दिया जाएगा। साथ ही इन्हें चाइल्डकेयर टूल में भी बदला जा सकेगा। Galaxy Upcycling at Home प्रोग्राम को घर के बेकार गैलेक्सी डिवाइस को नया रूप देने की मकसद से लॉन्च किया गया है। साथ ही खराब Galaxy डिवाइस को दोबारा से इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। 

Samsung ने साफ किया कि यह नई डिवाइस पर मिलने वाल ट्रेड इन डिस्काउंट नहीं है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को ऑप्शन दिया जाएगा कि आखिर वो अपनी डिवाइस को किस तरह के होम एप्लायंसेस में परिवर्तित करना चाहते हैं। 

Samsung ने बताया कि पुराने डिवाइस के बिल्ड-इन सेंसर की मदद से चाइल्डकेयर टूल को विकसित किया जा सकेगा, जो आपके बच्चे की आवाज पर एक्टिव हो जाएगा। मतलब अगर आपका बच्चा जग जाएगा, तो आपको अलर्ट करेगा। साथ ही कंपनी ने पुराने गैलेक्सी फोन से पालतू जानवारों के सॉल्यूशन विकसित किया है, जो लांग डिस्टेंस रिमोट की तरह काम करेगा। 

मौजूदा वक्त में जयादा गैलेकसी स्मार्टफोन Samsung के मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शनस Knox फ्रेमवर्क के साथ आता है, जिसे घर की सिक्योरिटी में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। Samsung ने  इस साल Galaxy फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट देने का ऐलान किया है। साथ ही Galaxy Upcycling at Home प्रोग्राम लॉन्च किया है। हालांकि सॉफ्टवेयर अपडेट को लकेर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर कंपनी कब सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...