Site icon Buziness Bytes Hindi

Samsung Galaxy सीरीज के तीन शानदार स्मार्टफोन हुए महंगे, पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी अब जेब

स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा मार्केट में कायम

टेक डेस्क। हम सभी जानते है स्मार्टफोन्स आज की दुनिया का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं, और सभी मोबाइल कम्पनियाँ इससे भली भाँति परिचित है |  हाल फिलहाल में हमने देखा है कैसे  Micromax, Oppo, Xiaomi जैसे ब्रांड्स ने इंडिया में अपने फोन की कीमतों में खासा बढ़ोतरी की है। इसी क्रम में नया नाम जुड़ता है दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग का जिसने अपने गैलेक्सी सीरीज के तीन बेहतरीन स्मार्टफोन की कीमतों में वर्द्धि की है। कंपनी ने Samsung Galaxy F02s, Samsung Galaxy M02s और Samsung Galaxy A12 की कीमतों में 500 रुपये का इजाफा किया है |

सैमसंग के स्मार्टफोन्स की नई कीमत कुछ इस प्रकार हैं :-

Samsung Galaxy F02s के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 500 रुपये बढ़कर अब 9,499 रुपये हो गई है, जोकि पहले 8,999 रुपये थी।

 Samsung Galaxy F02s के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत पहले 8,999 रुपये थी, जोकि अब बढ़कर 10,499 रुपये हो गई है |

 Samsung Galaxy M02s के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये से बढ़कर 9,499 रुपये हो गई है।

 Galaxy M02s के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज  वाले स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये से बढ़कर 10,499 रुपये हो गई है।

 Samsung Galaxy A12 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत बढ़कर 13,499 रुपये हो गई है जोकि पहले 12,999 रुपये थी |

Galaxy A12 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत 1 हज़ार रुपये बढ़कर 13,999 रुपये हो गई है जोकि पहले 14,499 रुपये थी |

Exit mobile version