यहां जाने Samsung के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S21 FE के बारे में

टेक्नोलॉजीयहां जाने Samsung के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S21 FE के बारे...

Date:


यहां जाने Samsung के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S21 FE के बारे में

Samsung आने वाले महीनों में Galaxy S21 FE को लॉन्च कर सकता है जिसके स्पेसिफिकेशन Galaxy S20 के जैसे हो सकते है |  Galaxy S20 पिछले साल लॉन्च हुआ था, और ये Samsung के लिए बड़ी हिट साबित हुई थी | 

Galaxy S21 FE के बारे में कई रिपोर्ट्स लीक हुई है और अब Samsung ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S21 FE के बारे में स्वीकार कर लिया है | गैलेक्सी क्लब रिपोर्ट के अनुसार Samsung ने Samsung मैक्सिको के पेज पर Galaxy S21 FE के बारे में लिखा था | 

Samsung Galaxy S21 FE: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Samsung Galaxy S21 FE, S21- सीरीज के समान डिज़ाइन किया जाएगा , और सैम मोबाइल की एक रिपोर्ट के अनुसार Galaxy S21 FE  चार रंग विकल्पों में आएगा ( ग्रे / सिल्वर, गुलाबी, बैंगनी और सफेद )

Galaxy S21 FE में ट्रिपल-कैमरा सेटअप का अनुमान लगाया गया है, हालांकि अभी कैमरा के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला |  रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन 32MP सेल्फी शूटर के साथ आएगा।

Galaxy S21 FE में 6.4 / 6.5-इंच सुपर AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले होने की उम्मीद है जिसमें 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट होगा | हालांकि डिवाइस के बारे में बहुत कुछ नहीं पता है, लेकिन अप्रैल में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Galaxy S21 FE में 4,500mAh की बैटरी होगी | Galaxy S21 FE Exynos 2100 / Snapdragon 888 SoC प्रोसेसर के साथ आ सकता है, और इसमें 128GB and 256GB के स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे | 

Read also: केरल में न लव जेहाद चला और न मेट्रोमैन

Galaxy S21 FE: उपलब्धता और कीमत

Galaxy S21 FE 19 अगस्त को होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। डिवाइस की कीमत कितनी होगी इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है | लेकिन संभावना है की ये स्मार्टफोन लगभग Rs 38,000 – 45,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related