Site icon Buziness Bytes Hindi

40,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ ख़रीदे Samsung Galaxy S20 FE 5G

Samsung Galaxy S20 FE 5G

टेक डेस्क। होली के मौके पर अगर आप किसी को फ़ोन गिफ्ट करने की सोच रहे है तो एक शानदार मौका है। आप Samsung galaxy S20 FE 5G को 40,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ ले सकते है। साथ ही ऑफर लगाते हैं तो फोन की कीमत और भी कम हो सकती है।

Samsung galaxy S20 FE 5G स्पेसिफिकेशंस

Samsung galaxy S20 FE 5G में 6.5-इंच का इन्फिनिटी-ओ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और 8GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते है।

कैमरे की बात करे तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 12MP OIS F1.8 वाइड रियर कैमरा, 8MP OIS टेली कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड सेंसर। साथ ही 30X स्पेस ज़ूम, सिंगल टेक और नाइट मोड जैसे फीचर्स भी है। इसमें सुपर फास्ट चार्जिंग, फास्ट वायरलेस चार्जिंग और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ 4500 mAh बैटरी मिलेगी।

Samsung galaxy S20 FE 5G की कीमत

वैसे तो इस स्मार्टफोन की कीमत 74,999 रुपये है, लेकिन इसे 60% की डिस्काउंट के साथ दिया जा रहा है। यानी आप फोन को 29,999 रुपये में खरीद सकते है।

ऑफर्स की बात करें तो फोन को 18,050 रुपये के डिस्काउंट के साथ भी ले सकते है यानी फोन केवल 11,949 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।

Exit mobile version