Site icon Buziness Bytes Hindi

Samsung Galaxy M42 5G भारत में हुआ लॉन्च, जाने क्या होगा ख़ास

टेक डेस्क। Samsung Galaxy M42 5G भारत में लॉन्च कर दिया है, इस फ़ोन में Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलवा Samsung Galaxy M42 5G  में 5,000mAh की जंबो बैटरी मिलेगी, जो फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगी  | 

Samsung Galaxy M42 5G  स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है। Snapdragon 750G प्रोसेसर के साथ-साथ 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है | 

Samsung Galaxy M42 5G  में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48MP है,  8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP का मैक्रो लेंस है | 20MP का फ्रंट कैमरा है। 

इस समर्टफोने में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।

Read also: पृथ्वी शॉ कर सकते हैं चमत्कार : पंत

Samsung Galaxy M42 5G कीमत 

Samsung Galaxy M42 5G 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: 21,999 रुपये की बजाय 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M42 5G 8GB रैम + 128GB स्टोरेज : 23,999 बजाय 21,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है।

Samsung Galaxy M42 5G की बिक्री 1 मई से अमेजन इंडिया और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

Exit mobile version