Samsung Galaxy M32 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नोलॉजीSamsung Galaxy M32 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Date:


Samsung Galaxy M32 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

टेक डेस्क: Samsung Galaxy M32 की आज भारत में लॉन्चिंग हो गई है। ये 15,000 रुपये प्राइस प्वाइंट वाला बेस्ट डिस्प्ले स्मार्टफोन है। इसके अलावा स्मार्टफोन में  6,000mAh की बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 

Samsung Galaxy M32 की कीमत

Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमते क्रमश: 14,999 रुपये है और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। लेकिन ऑफर के तहत इसके 4GB रैम को 13,749 रुपये और 6GB रैम वेरिएंट को 15,749 रुपये पर खरीदा जा सकता है।  यह डिवाइस ब्लैक-ब्लू कलर ऑप्शन के साथ सैमसंग इंडिया, अमेजन इंडिया और अन्य रिटेल स्टोर पर मिल जाएगा है। 

Samsung Galaxy M32 की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन एंड्राइड 11 आधारित OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा | स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एफएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा और  रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन में MediaTek Helio G80 प्रोसेसर मिलेगा और साथ में इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, 64MP का प्राइमरी ISOCELL GW3 सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है।  फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Read also: कोविड इंडिया: कम होने लगा दैनिक मौतों का आंकड़ा

Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5, ग्लोनेस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related