Site icon Buziness Bytes Hindi

Samsung Galaxy F02s की स्पेफिकेशन्स और कीमत हुई लॉन्चिंग से पहले लीक


Samsung Galaxy F02s की स्पेफिकेशन्स और कीमत हुई लॉन्चिंग से पहले लीक

टेक डेस्क। Samsung कंपनी जल्द भारत में अपनी F सीरीज का नया स्मार्टफो लॉन्च करने जा रही है। इसे Galaxy F02s के नाम से पेश किया जा सकता है। 

लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन को 9,999 रुपये में पेश किया जा सकता है। यह Galaxy F02s स्मार्टफोन के टॉप एंड वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत होगी। जबकि फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि फोन को किस दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy F02s स्मार्टफोन कंपनी के दूसरे बजट स्मार्टफोन Galaxy M02s की तरह होगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy F02s स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स भी Galaxy M02s की तरह है। फोन को एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 450 के साथ आएगा। Galaxy F02s एंड्राइड 10 पर आधारित होगा। 

बता दें कि Galaxy M02s स्मार्टफोन 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही फोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन भी 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है।  

Exit mobile version