Samsung कंपनी नई Galaxy E सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के Galaxy E02 स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा।
Samsung के सपोर्ट पेज पर अपकमिंग स्मार्टफोन लाइव कर दिया गया है। फोन को सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-E025F/DS के साथ लिस्ट किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
GizChina की रिपोर्ट के मुताबिक फोन सिंगल बैंड (2.4GHz) सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को एंड्राइड 10 बेस्ड होगा, जिसे जल्द एंड्राइड 11 का अपडेट दिया जाएगा। Samsung की तरफ से आमतौर पर लो-एंड स्मार्टफोन में एंड्राइड 10 Go का सपोर्ट दिया जाता रहा है। Samsung Galaxy E2 स्मार्टफोन Galaxy M सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत में आएगा।
Samsung Galaxy E02 स्मार्टफोन को 10,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। हालांकि फोन की डिजाइन, और अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि फोन को 6 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है। साथ ही फोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। फोन के रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।