Site icon Buziness Bytes Hindi

Samsung Galaxy A22 का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, जल्द दे सकता है ग्लोबल बाजार में दस्तक


Samsung Galaxy A22 का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, जल्द दे सकता है ग्लोबल बाजार में दस्तक

टेक डेस्क:  Samsung की A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy A22 5G सपोर्ट पेज रूस की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गया है | यह फोन SM-A22FN/DSN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है |  हालांकि, अभी तक स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है।  

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy A22 4G स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G80 प्रोसेसर होगा | डिवाइस में यूजर्स को 6GB रैम और एंड्राइड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टफोन में  6.4 इंच का एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड कैमरा सेटअप होगा , 48MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP के auxiliary लेंस होंगे। फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलेगा।

Read also: पूजा हेगड़े ने 100 परिवारों को दिया एक महीने का राशन!

Samsung Galaxy A22 की संभावित कीमत 

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy A22 को सबसे पहले रूस में लॉन्च होगा और इसकी कीमत मिड-प्रीमियम रेंज में होगी। स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक, पर्पल और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा | कंपनी की ओर से अभी तक  लॉन्चिंग, कीमत या स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की फरवरी में Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, कीमत बजट रेंज में है। ये  स्मार्टफोन एंड्राइड 10 आधारित One UI Core 2.5 पर काम करता है। 

Exit mobile version