Site icon Buziness Bytes Hindi

Samsung Galaxy A22 5G की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जाने पूरी डिटेल्स


Samsung Galaxy A22 5G की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जाने पूरी डिटेल्स

Samsung Galaxy A22 5G को TUV Rheinland और गीकबेंच सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था | अब हल ही में गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर देखा गया है, जहां से Samsung Galaxy A22 5G की स्पेसिफिकेशन की जानकारी  मिली है | 

91मोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार , Samsung Galaxy A22 5G ए22 5G SM-A226B मॉडल नंबर के साथ गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर देखा गया है | यह मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और एफएचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 X 2,009 पिक्सल होगा। स्मार्टफोन में 4GB रैम दी जाएगी और ये  एंड्राइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।      

Samsung Galaxy A22 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा,  48MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का लेंस होगा।  फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स है | बस अभी ये ही जानकारी मिली है | 

Read also: टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन का कोरोना संक्रमण से निधन

Samsung Galaxy A22 5G की संभावित कीमत 

लीक रिपोर्ट्स की मने तो Samsung Galaxy A22 5G जून में लॉन्च होगा और 15,000 से 20,000 रुपये के बीच इसकी कीमत रखी जा सकती है। कंपनी की ओर से लॉन्चिंग, कीमत या फिर फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Exit mobile version