Site icon Buziness Bytes Hindi

भाजपा के हटते ही बिहार में तेजी से फैल रही अव्यवस्था,शुरू हुआ हत्याओं का दौर : संबित पात्रा

पटना। बिहार की सत्ता से बाहर होते ही भाजपा ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज शुक्रवार को बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर एक प्रेसवार्ता की है। जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के हटते ही अव्यवस्था फैलनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम चंपारण में 12 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुजफ्फरपुर में व्यवसायी के घर में .दहाड़े लूट, जहरीली शराब से छह लोगों की मौत के अलावा 10 और 11 अगस्त को पत्रकारों की गोली मारकर हत्या। बेतिया में पुजारी की गला रेत कर हत्या। ये सभी घटनाएं यह बताने के लिए काफी हैं कि बिहार में जंगलराज रिटर्न्स हो चुका है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में चोरी, हत्या,स्नैचिंग, लूट,दुष्कर्म का तांडव मचा है। संबित पात्रा ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दस लाख नौकरी के वादे पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने 2020 में कहा था कि हम आएंगे तो बेरोजगारों को 10 लाख नौकरी देंगे।

Read also: Ayurvedic Medicine Price: आयुर्वेदिक औषधियों पर महंगाई की मार, 60 प्रतिशत तक बढ़ गए दाम

उनसे पूछा गया कि अब आप आ गए हैं तो 10 लाख नौकरी का क्या होगा, तो तेजस्वी यादव कहते हुए नजर आते हैं कि देखिए हम अभी मुख्यमंत्री नहीं बने हैं। मैंने कहा था कि जब हम मुख्यमंत्री बनेंगे तब रोजगार देंगे। पात्रा ने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मैं की कहानी है यहीं है। यानी मैं बनूंगा तब होगा, हम से कुछ नहीं होगा। इसी परिवारवार के खिलाफ भाजपा लड़ती रही है और आगे लड़ती रहेगी। भाजपा नेता संबित पात्रा ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। रेवड़ी कल्चर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए काम करना तो लाभ के दायरे में आता है। मुफ्त का मतलब अल्पकालिक लाभ होता है। इससे सिर्फ अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को ही लाभ होता है।

Exit mobile version