Site icon Buziness Bytes Hindi

संबित पात्रा: 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक BJP बनाएगी सामाजिक न्याय पखवाड़ा

7 अप्रैल को आयुष्मान भारत को लेकर के कार्यक्रम बनाएगी जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता अस्पतालों में मरीजों की अतिरिक्त देखभाल और सेवा करेंगे और उनके लिए फल ले जाएंगे. इसके साथ ही साथ चिकित्सालय परिसरों की भी सफाई की जाएगी और आयुष्मान भारत के लाभार्थी तक उनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे. 

Read also: Up politics news: चाचा शिवपाल को लेकर भड़के भतीजे अखिलेश, बोले समय आने पर देंगे जवाब

8 अप्रैल को प्रधानमंत्री आवास योजना दिवस के तौर पर मनाया जाएगा और इस दिन पार्टी के कार्यकर्ता इससे लाभार्थी से मुलाकात करेंगे और उनके घर जाकर के उनका कुशलक्षेम जानेंगे और उन्हें उपहार के स्वरुप एलईडी बल्ब आदि गिफ्ट करेंगे. 

9 अप्रैल से हर घर नल जल योजना के लाभार्थी के साथ मुलाकात कर पार्टी के कार्यकर्ता नल पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे. 

18 अप्रैल को किसान सम्मान के लाभार्थियों के साथ पार्टी का जिला स्तर पर सम्मेलन करने का कार्यक्रम है. 

11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले दिवस के तौर पर मनाया जाएगा और इस दिन पार्टी के कार्यकर्ता दलितों के साथ मिलकर के कई कार्यक्रम को आयोजित करेंगे. उन्हें फल और पुस्तकों का वितरण भी किया जाएगा.

इसके साथ ही साथ पार्टी 12 अप्रैल को प्री कोविड वैक्सीनेशन स्कीम, 13 अप्रैल को गरीब कल्याण अन्न योजना, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति कल्याण 16 अप्रैल को असंगठित श्रमिक 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत मिशन 19 अप्रैल को पोशाक अभियान और 20 अप्रैल को आजादी का अमृत महोत्सव से जुड़े हुए कार्यक्रम चलाएंगी. 

Read also: Up news: पूर्व विधायक विजय मिश्रा सहित गैंग के आठ लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

पार्टी की कोशिश है कि इस पूरे पखवाड़े में पंचायत और बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के साथ मुलाकात करें और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें.

7 तारीख से 20 तारीख तक अलग अलग योजनाओं को लेकर दिन है उस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता उस दिन के विषय को लेकर जनता के बीच जाएंगे.. ये विषय सरकार की योजना और पार्टी नीति से संबंधित हैं..

Exit mobile version