Site icon Buziness Bytes Hindi

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

sambhavna seth pregnancy news

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और सालों के संघर्ष के बाद मां बनने का सुख प्राप्त कर रही हैं, जिनमें से कई अभिनेत्रियां 35 से 42 वर्ष की उम्र में इस खुशी को पूरा कर रही हैं-

कहते हैं एक औरत खुद को तभी सम्पूर्ण मानती है जब वह मां बनती है। शादी के बाद हर औरत का ख्वाब होता है कि वह मां बने फिर वह औरत भले ही फिल्मों और टीवी की जानी मानी ऐक्ट्रेस ही क्यों ना हो। ज्यादातर अभिनेत्रियों ने पहले अपने करियर को सेट किया तो किसी ने अपने शादीशुदा रिश्ते को टाइम देने के लिए देर से मां बनने का फैसला किया। यही वजह है कि बड़ी उम्र में मां बनने वाली अभिनेत्रियों का चलन अब आम हो गया है। हालांकि एक उम्र के बाद मां बनना इनके लिए आसान नहीं रहा। किसी ने आईवीएफ में होने वाले दर्द को सहा तो किसी ने कई मिसकैरेज का दर्द भी झेला। लेकिन मां बनने की ललक में वह हर तकलीफ से गुजरकर मातृत्व का सुख पाने के लिए बेकरार हैं। आइए जानते हैं छोटे परदे की कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में जिन्होंने 40 की उम्र में इस सुख को पाने के लिए दवा के साथ दुआएं भी की।

मिसककैरेज का मिला दर्द

भोजपुरी और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर भी लंबे संघर्ष के बाद खुशियों ने दस्तक दी है। साल 2024 में दर्दनाक मिसकैरेज का दर्द झेलने के बाद, अब वे और उनके पति अविनाश गिरी सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ दिनों पहले संभावना सेठ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गोदभराई की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, इन तस्वीरों में मां बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। सात बार आईवीएफ फेल होने और एक बार मिसकैरेज होने के बाद संभावना को आखिर यह खुशी मिल ही गई और उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर बताया। संभावना सेठ अपने हिट गानों और बिग बॉस 3 में अपने काम के लिए भी जानी जाती हैं। संभावना तकरीबन 10 साल के लंबे इंतजार के बाद मां बनने जा रही हैं।वह अब अपने पति, एक्टर-राइटर अविनाश गिरी और अपने पूरे परिवार के साथ नए बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं।

ट्रैडिशल अंदज में हुई गोद भराई

‘स्कूप’ और ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 42 वर्ष की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया कि वे और उनके पति वरुण बंगेरा अगस्त 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को दुबई-आधारित व्यवसायी वरुण बंगेरा से मुंबई में शादी की थी। उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें गुजराती और दक्षिण भारतीय परंपराओं का संगम था। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ‘न्यू ईयर ईव’ पर एक पार्टी में हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने नवंबर 2021 में सगाई कर ली थी।वहीं अब यह कपल पहली बार परिवार में आने वाले बच्चे की खुशी मना रहा है। हाल ही में रकिश्मा तन्ना की गोदभराई ट्रैडिशनल अंदाज में हुई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं।इन तस्वीरों में कपल ही नहीं उनका परिवार भी झूमता दिख रहा है।जबकि करिश्मा तन्ना का ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में है।

किसी को हुए जुड़वां तो किसी के ट्रिपलेट्स

टीवी की सबसे लोकप्रिय ‘ईशी मां’ और ‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं। 41 वर्ष की उम्र में, उन्होंने आईवीएफ (IVF) के जरिए मुंबई में दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दहिया ने इस खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने बेटों को “करण-अर्जुन” कहा है। ‘कुबूल है’ और ‘नागिन’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी भी इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। टीवी अभिनेत्री संगीता घोष 45 साल की उम्र में मदरहुड के सफर का अनुभव कर चुकी हैंवहीं ल्ममेकर फराह खान 43 साल की उम्र में IVF के जरिए तीन बच्चों (ट्रिपलेट्स) की मां बनी थीं।

Exit mobile version