नई दिल्ली: सलमान खान की को स्टार रही एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी सोशल मीडिया पर खासी सुर्खियों में रहती हैं. अवंतिका 25 साल की हो गई हैं. लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करने वाली अवंतिका बाकी दूसरे स्टार किड से कम नहीं हैं.
भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी ने लंदन के कास बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है. उन्होंने बिजनेस और मार्केटिंग की डिग्री ली है. अवंतिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो यह साफ है कि उन्हें ट्रेवलिंग, डांसिंग, फैशन, दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करना काफी पसंद है. अवंतिका सोशल वर्क भी करना पसंद करती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बच्चों को पढ़ाते हुए और अपनी सोशल एक्टिविटीज की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं.
भाग्यश्री ने साल 1989 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से सक्सेसफुल डेब्यू किया था. हालांकि, कुछ एक फिल्में करने के बाद उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली थी. इसके बाद भाग्यश्री बेटे अभिमन्यु और बेटी अवंतिका की परवरिश में बिजी हो गई थीं.
भाग्यश्री फिलहाल फिल्मों में तो ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़ी रहती हैं.

