Site icon Buziness Bytes Hindi

सलमान के जिगरी दोस्त, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीक़ी की हत्या

baba siddiqui

सलमान खान के जिगरी दोस्त, एनसीपी नेता और बांद्रा पश्चिम से तीन बार के विधायक बाबा सिद्दीकी की कल रात तीन बाकबपोश बदमाशों ने उनके ऑफिस के सामने उस समय उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया जब वो बाहर निकलकर अपनी कार में बैठ रहे थे. उस समय आतिशबाज़ी हो रही थी और पटाखों के शोर के दौरान ही उनपर फायरिंग हुई जिमें उन्हें दो से तीन गोलियां लगीं जिसमें एक गोली उसने सीने में लगी. उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनकी मौत से न सिर्फ महाराष्ट्र के राजनीतिक जगत में बल्कि बॉलिवुड की दुनिया में एक शोक की लहर दौर गयी

बताया जा रहा है कि दो हफ्ते पहले ही उन्हें धमकी मिली थी जिसे उन्होंने एनसीपी प्रमुख अजित पवार से शेयर किया था और फिर उन्हें Y कैटेगोरी की सिक्योरिटी दी गयी थी, इसके बावजूद उनकी हत्या करने में बदमाश कामयाब हो गए. बाबा सिद्दीकी की मौत के बात के बाद विपक्ष सवाल उठा रहा है कि जब उसकी सरकार में उसके अपने नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। वहीँ पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है और एक अभी फरार है. बाबा सिद्दीक़ी की हत्या की खबर मिलते ही रात दो बजे सलमान खान लीलावती अस्पताल पहुंचे हालाँकि सलमान को खुद जान का खतरा रहता है लेकिन बाबा सिद्दीक़ी से उनके संबंधों को पूरा मुंबई जनता है.

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बाबा सिद्दीक़ी को शनिवार रात करीब 9.30 बजे भर्ती कराया गया था और काफी कोशिशों के बाद भी कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। लीलावती अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जलील पारकर के मुताबिक रात करीब 9.30 बजे बाबा सिद्दीकी को यहां लाया गया था। जब वह आपातकालीन कक्ष में पहुंचे तो उनकी नब्ज और रक्तचाप रिकॉर्ड नहीं हो पा रहा था और ईसीजी में भी फ्लैट लाइन दिख रही थी। हमने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। रात करीब 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रहे थे और कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद इस साल की शुरुआत में एनसीपी के अजित पवार गुट में शामिल हो गए थे। मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता की हत्या के सिलसिले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया ने संवाददाताओं को बताया, “घटना रात करीब साढ़े नौ बजे निर्मल नगर में हुई। गोली लगने के बाद बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।” पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई 9.9 एमएम की पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

Exit mobile version