लॉकडाउन खत्म होते ही, सलमान खान अब जल्द ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। मार्च से फिल्म की शुरुआत हो चुकी है लेकिन कोरोना की वजह से शूटिंग अटक गई। फिलहाल सलमान खान के खाते में चार से पांच फिल्में हैं, जो 2022 तक रिलीज हो सकती हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने सलमान खान दो बिग बजट फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं।
दो फिल्मों में एक होगी विजय स्टारर साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘मास्टर’ की रीमेक। दूसरी फिल्म से जुड़ी कोई खास डिटेल फिलहाल बाहर नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वो भी एक एक्शन फिल्म होगी।
मास्टर रीमेक के अलावा एक बड़े स्टूडियो के तहत सलमान खान एक्शन थ्रिलर फिल्म करेंगे। इस तरह कुल छह बड़े बजट की फिल्में अभी सलमान खान के पास लाइन में हैं। कोई शक नहीं कि सलमान फैंस इससे बेहद उत्साहित होंगे। फिलहाल एक्टर अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में वक्त गुजार रहे हैं।

