Site icon Buziness Bytes Hindi

सलमान ने शुरू किया राधे का प्रमोशन


सलमान ने शुरू किया राधे का प्रमोशन

सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। राधे इस ईद 2021 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब राधे के प्रमोशन में स्टार्स जुट चुके हैं। राधे यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई फिल्म में सलमान खान के को-स्टार रणदीप हुड्डा की फोटो सामने आई है और उन्होंने बताया कि वह इन दिनों राधे की प्रमोशन को स्टार्ट कर चुके हैं। किक के बाद एक बार फिर रणदीप हुड्डा और सलमान खान साथ में राधे में भी काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

रणदीप हुड्डा की मेकअप रूम से फोटो सामने आई है जिसे खुद एक्टर ने शेयर किया है। इस तस्वीर पर रणदीप ने लिखा प्रमोशन शुरू। साथ ही जानकारी दी कि वह सलमान खान के ही शो बिग बॉस 14 से ही प्रमोशन की शुरुआत करने जा रहे हैं। राधे फिल्म का प्रमोशन बिग बॉस हाउस में देखने को मिलेगा। अब ये नहीं पता की पूरी टीम बिग बॉस सेट पर पहुंचेगी या चंद सितारे ही इसका प्रचार करते दिखेंगे।

पिछले साल ईद पर राधे फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट को शिफ्ट कर दिया गया। अब साल 2021 की ईद सलमान खान राधे देखकर फैंस सेलिब्रेट करेंगे।

शुरुआत में राधे फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज किया जाए लेकिन सलमान खान ने राधे को ओटीटी पर रिलीज नहीं किया। उन्होंने ऐसा थिएटर मालिकों की बात मानकर किया।

Exit mobile version