Site icon Buziness Bytes Hindi

सलमान खान की राधे : योर मोस्ट वांटेड ट्रेलर रिलीज़


सलमान खान की राधे : योर मोस्ट वांटेड ट्रेलर रिलीज़

सलमान खान की राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई का जबरदस्त ट्रेलर खूब धूम मचा रहा है। ट्रेलर को देख न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रेटिज में फिल्म देखने के लिए एक्साइटिड हो गए हैं। राधे के ट्रेलर में विलेन बने रणदीप हुड्डा और दिशा पाटनी और सलमान खान की केमिस्ट्री ने खूब ध्यान खींचा है।

दिशा पटानी और सलमान खान की किस सीन भी खूब चर्चा बटौर रहा है। सलमान खान के साथ दिशा पाटनी पहले भी फिल्म भारत में साथ में काम कर चुकी हैं। भारत में दिशा पाटनी ने एक आइटम नंबर स्लो मोशन किया था। जिसमें वह एक सीन में उन्हें किस करती भी नजर आई थीं। लेकिन वह बतौर एक्ट्रेस पहली बार राधे में सलमान खान के साथ काम कर रही हैं।

सलमान खान की राधे में विलेन रणदीप हुड्डा जबरदस्त अवतार में नजर आएं। इस बार उनका नया लुक देखने को मिला। सलमान खान और रणदीप हुड्डा की फाइट इस ट्रेलर को खास बनाती है।

बता दें राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई 13 मई को ईद के मौके पर रिलीज होगी। लेकिन कोरोना के चलते मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया, इस बार ओटीटी और सिनेमाघरों पर एक साथ रिलीज होगी। ‘पे-पर-व्‍यू’ सिस्टम के तहत जीप्‍लेक्‍स पर राधे फैंस को देखने को मिलेगी।

Exit mobile version