Site icon Buziness Bytes Hindi

ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनी सलमान खान की ‘राधे’


ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनी सलमान खान की ‘राधे’

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को भारत में पहले ही दिन 4.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। यह सिर्फ इस फ़िल्म के निर्माताओं की जीत नहीं थी बल्कि सम्पूर्ण फिल्म उद्योग के लिए जश्न मनाने का एक कारण था।

अपनी सफलताओं में एक ओर उपलब्धि अपने नाम करते हुए, यह अफ्रीका, एशिया और यूरोप जैसे महाद्वीपों के 65 से अधिक देश जैसे कि बेल्जियम, डेनमार्क, कनाडा, फिजी, मलेशिया, श्री लंका, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस में एप्पल टीवी (आईट्यून्स) पर लाइव होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

इतना ही नहीं, निर्माता आने वाले दिनों में अतिरिक्त क्षेत्रों में फिल्म प्रसारित करेंगे, जिसमें गूगल प्ले, सिंगापुर में सिंगटेल, अफ्रीका में माय मूवीज़ जैसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर 100 से अधिक देशों को कवर किया जाएगा।

एप्पल टीवी के अलावा, राधे वर्तमान में कनाडा में बेल फाइब टीवी और ऑप्टिक टीवी, अफ्रीका में बॉक्स-ऑफिस डीएसटीवी और कैरिबियन में फ्लो ऑन डिमांड के साथ प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड (पीवीओडी) पर ज़ी5 जैसे प्लेटफॉर्म पर भी लाइव है।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी फिल्म ने इतने अनोखे फॉरमेट में दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। फिल्म सिनेमाघरों के साथ साथ ‘पे पर व्यू’ फॉरमेट पर ज़ी प्लेक्स और डीटीएच पर रिलीज की गई है।

Exit mobile version