Site icon Buziness Bytes Hindi

सलमान खान की को-स्टार सना खान ने मौलवी से किया निकाह


सलमान खान की को-स्टार सना खान ने मौलवी से किया निकाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 6 फेम सना खान ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह मायानगरी बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री से सन्यास ले रही हैं। सना के अचानक लिए गए इस बड़े फैसले से हर कोई हैरान था और अब इसी बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अलविदा होने की बात के बाद एक्ट्रेस सना खान ने निकाह भी कर लिया है। 20 नवंबर को सना का निकाह हुआ और 21 को उनका रिसेप्शन था। इसी बीच अब उनके लाल जोड़े की तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

दरअसल हाल ही में सना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की जानकारी देते हुए सबको अपने शौहर अनस सईद से मिलवाया। सना ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो लाल रंग के खूबसूरत जोड़े में बैठी नजर आ रहीं हैं। हैवी ज्वेलरी से सजी सना खूब जंच रही हैं। हाथों में मेहँदी लगाए सना नयी नवेली दुल्हन के रूप में खूब सुन्दर दिख रहीं हैं। वही उनके साथ उनके शौहर अनस सफ़ेद कुरता पजामा पहने नजर आये। सना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – “अल्लाह की खातिर एक दूसरे से प्यार हुआ। अल्लाह की खातिर एक-दूसरे से शादी की। अल्लाह हमें इस दनिया में एकजुट रखने के लिए और हमारा निकाह हुआ।

सना के पहले इस्लाम को पूरी तरह अपनाने और शोबिज छोड़ने से पहले से ही सब हैरान थे और अब उनके निकाह की खबर से भी अलग बज्ज बन गया है। बता दें कि बीते दिन ही उनके वेडिंग रिसेप्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में सना अपने पति के साथ वेडिंग केक काटते हुए नजर आयीं। वीडियो को देख सना के फैन्स उन्हें उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई देने लगे थे।

बताते चलें कि सना एक जानी मानी अदाकारा हैं। सना के इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्हें आखिरी बार हॉटस्टार वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में स्क्रीन पर देखा गया था। वह बिग बॉस सीजन 6 और सलमान खान के जय हो के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं ।

Exit mobile version