Site icon Buziness Bytes Hindi

विजय थलापति की ब्लॉकबस्टर ‘मास्टर’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे सलमान खान


विजय थलापति की ब्लॉकबस्टर ‘मास्टर’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे सलमान खान

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की कोरोना काल में मास्टर फिल्म रिलीज हुई थी। जोकि पहली ऐसी भारतीय फिल्म थी जिनसे कोरोना महामारी के बावजूद ताबड़तोड़ कमाई की। मास्टर फिल्म के सफलता के बाद इसकी हिंदी रीमेक की चर्चा शुरू होने लगी। फिल्ममेकर्स ने मीडिया से बातचीत में कंफर्म भी किया कि वह मास्टर को हिंदी में भी बड़े सुपरस्टार के साथ बनाएंगे।

मास्टर हिंदी रीमेक में लीड रोल में कौन सुपरस्टार होगा, इसे लेकर तलाश जारी है। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान को लीड रोल के लिए अप्रोच किया गया है।

इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मास्टर फिल्म के प्रोड्यूसर मुराद खेतानी और एंडमोल की टीम ने पिछले 30 दिनों में सलमान खान के साथ कुछ बैठकें की हैं, ताकि मास्टर प्रोजेक्ट पर साथ चर्चा कर सकें।

ये भी चर्चा है कि सलमान ने मास्टर फिल्म को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। लेकिन अभी मास्टर हिंदी रीमेक के लिए एक शानदार स्क्रिप्ट का इंतजार हो रहा है। तमिल फिल्म मास्टर के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड दर्शकों के हिसाब में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होने हैं। इसीलिए इसकी पटकथा पर नए सिरे से काम होना है।

साउथ की मास्टर फिल्म में लीड रोल में थलापति विजय नजर आए थे। ऐसे में साउथ के सुपरस्टार को रिप्लेस करने के लिए फिल्ममेकर्स बॉलीवुड के सुपरस्टार को फिल्म के लिए कास्ट करना चाहते हैं।

मास्टर के हिंदी रीमेक को लेकर अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। न ही सलमान खान को लेकर इस तरह की खबरों पर मेकर्स का कोई बयान सामने आया है।

Exit mobile version