Site icon Buziness Bytes Hindi

फरवरी में फ्लोर पर जाएगी सलमान और कटरीना की ‘टाइगर 3’


फरवरी में फ्लोर पर जाएगी सलमान और कटरीना की ‘टाइगर 3’

सलमान खान और कटरीना कैफ के फैंस को ‘टाइगर 3’ का बड़ी बेताबी से इंतजार है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के कारण सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग को काफी टाल रहे हैं, वो नहीं चाहते है कि इस वजह से कोई भी इंसान प्रभावित हो। हालांकि, अब जो खबरें सामने आ रही हैं, उससे ऐसा लगता है कि सलमान और कटरीना के प्रशंसकों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने कटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ को हरी झंडी दे दी है और जाहिर तौर पर यह फिल्म फरवरी 2021 में फ्लोर पर जाने को तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की बची हुई शूटिंग दिशा पाटनी के साथ जल्द खत्म कर सकते हैं और फरवरी 2021 में कटरीना कैफ के साथ ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का शेड्यूल 8 महीने का होगा और इसे कई देशों में शूट किया जाएगा।

‘सलमान और आदित्य चोपड़ा की पिछले हफ्ते एक लंबी चर्चा हुई थी और दोनों जल्द से जल्द ‘टाइगर 3′ को फ्लोर पर ले जाना चाहते हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी की स्क्रिप्ट के बाद सलमान खान फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्होंने फिल्म को प्राथमिकता दी है। यह 8 महीने के शेड्यूल के लिए फरवरी 2021 में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म को कई देशों में शूट करने की योजना है, यही वजह है कि शूटिंग 8 महीने की अवधि में फैली हुई है। सलमान को लगता है कि सिक्स पैक एब्स और हैवी बाइसेप्स के साथ लॉकडाउन में उन्होंने फिल्म के हिसाब से परफेक्ट शेप को तैयार किया है।’

Exit mobile version