मेरठ। मेरठ में नए कप्तान रोहित सिंह सजवान को आए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि बदमाशों ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। नए कप्तान को बदमाशों ने आज दिनदहाड़े साढ़े सात लाख रुपये की लूट कर सलाम ठोका और पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। उधर सेल्समैन से साढ़े सात लाख रुपये की लूट की सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। दिन दहाड़े पेट्रोल पंप के सेल्समैन से साढ़े सात लाख रुपये लूट की जानकारी कप्तान को लगी तो उन्होंने तुरंत बदमाशों को पकड़ने के निर्देश जारी किए।
जिले में आज बेखौफ बदमाशों ने नए कप्तान को खुली चुनौती देते हुए लाखों की लूट का अंजाम दिया। मंगलवार को बदमाशों ने थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दे डाला।
Read also: Uttarakhand Kanwar Yatra: चार करोड़ कांवड़ियों को संभालना होगी चुनौती,133 सेक्टर में बांटा हरिद्वार
यहां कंकरखेड़ा बाईपास के पास गांव डाबका के सामने शिवशक्ति पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 7.5 लाख रुपये लूट बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। लेकिन बदमाश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए फरार हो गए। पुलिस लूट की घटना की जांच कर रही है। मेरठ के नए कप्तान रोहित सिंह सजवान ने लूट के आरोपी बदमाशों को 24 घंटे के अंदर पकड़ने के निर्देश दिए। बदमाशों की तलाश में कई थानों का फोर्स और एसओजी को लगाया गया है। वहीं शहर की सभी सीमाओं की नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही हैं

