Site icon Buziness Bytes Hindi

DA Hike Decision: फिर बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी? महंगाई भत्ते पर नया अपडेट

ma3117

DA Hike Decision केंद्र सरकार ने इस साल पहली छमाही के लिए DA और DR में चार फीसदी की वृद्धि कर 38 से 42 प्रतिशत कर दिया था। अब दूसरी छमाही के लिए इसमें सरकार चार फीसद की वृद्धि कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह अब 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।

केंद्र जल्द ही कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लेने की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2023 की दूसरी छमाही के लिए डीए बढ़ाने की घोषणा जल्द की जा सकती है। इस बार सरकार डीए ही नहीं बल्कि फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को बढ़ाने का फैसला ले सकती है। हालांकि अभी इस बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान होता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा होगा। फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत मिलता है।

फिटमेंट फैक्टर 3.68 प्रतिशत करने की मांग

इस समय 4200 रुपए ग्रेड पे के कर्मचारी को बेसिक सैलरी के रूप 15,500 रुपए मिलते हैं। इस तरह केंद्रीय कर्मी का कुल वेतन वेतन 15,500X2.57 रुपए या 39,835 रुपए होगा। छठे CPC ने फिटमेंट फैक्टर में 1.86 फीसदी वृद्धि करने की सिफारिश की थी। ऐसे में कर्मचारियों की मांग है कि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत कर दिया जाना चाहिए। अगर सरकार मांग मानती है तो केंद्रीय कर्मियों का मौजूदा न्यूनतम वेतन जो वर्तमान में 18,000 रुपए है से बढ़कर 26,000 रुपए हो जाएगा।

डीए बढ़ा तो बढ़ेगी सैलरी?

अगर डीए बढ़ाकर 46 प्रतिशत हो जाता है तो इससे कर्मचारियों की सैलरी में कितनी वृद्धि होगी। इसे ऐसे समझते हैं। मान लीजिए कि एक कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 रुपए है। वर्तमान में उसे 42 प्रतिशत के हिसाब डीए 7560 रुपए मिलता है। अगर डीए बढ़कर 46 प्रतिशत कर दिया जाता है तो उसे 8280 रुपए मिलेगा। इस तरह से उक्त कर्मी की सैलरी में हर महीने 720 रुपए की वृद्धि होगी। सामान्य तौर पर दूसरी छमाही के लिए डीए में बढ़ोतरी का एलान सरकार सितंबर या अक्टूबर में करती है लेकिन जानकारों के मुताबिक सरकार इस बार अगस्त में इसकी घोषणा कर सकती है।

Exit mobile version