धोनी के रिटायरमेंट पर साक्षी की इमोशनल पोस्ट

स्पोर्ट्सधोनी के रिटायरमेंट पर साक्षी की इमोशनल पोस्ट

Date:


धोनी के रिटायरमेंट पर साक्षी की इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेंद्र सिंह धौनी को भावनाओं पर काबू रखने के लिए जाना जाता है और उनकी पत्नी साक्षी को लगता है अपने जुनून को छोडऩे के लिए उन्होंने अपने आंसुओं पर काबू पाया होगा. साक्षी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर धौनी की तस्वीर के साथ एक भावुक पोस्ट साझा कर उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी. साक्षी ने लिखा, ‘आपने जो हासिल किया है उस पर आपको गर्व होना चाहिए. खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई. मुझे आपकी उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर गर्व है. मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए उन आंसुओं पर काबू किया होगा. आपके भविष्य के लिए स्वास्थ्य, खुशी और शानदार चीजों की कामना करती हूं.

https://www.instagram.com/p/CD60JnWHibP/?utm_source=ig_web_copy_link

कविता भी लिखी
धौनी को शानदार नेतृत्व क्षमता और भावनाओं पर काबू रखने के लिए कैप्टन कूल का तमगा दिया गया है. साक्षी ने अमेरिकी कवि माया एंजेलो की पंक्तियों के साथ अपनी पोस्ट को समाप्त किया,

‘लोग आपके द्वारा कही गई बातों को भूल जाएंगे,
लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों को भूल जाएंगे!!
लेकिन लोग यह कभी नहीं भूलेंगे ,
कि आपने उन्हेंं कैसा महसूस कराया !!

माया एंजेलो

रैना की वाइफ प्रियंका ने भी दिया पति को सपोर्ट

धोनी के रिटायरमेंट पर साक्षी की इमोशनल पोस्ट

दूसरी तरफ, सुरेश रैना के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद उनकी पत्नी प्रियंका रैना ने उनके लिए एक भावुक संदेश दिया है. प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रैना की कुछ तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट लिखी, ‘हालांकि, मैं अभी भी इससे गुजर रही हूं. मैं बस इतना कह सकती हूं कि मुझे गर्व है. मेरे दिल में अपार गर्व है. मेरा दिल सम्मान और कृतज्ञता से भर गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related